Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

देव मुरारी बापू पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस के सामने दी गला काट लेने की धमकी

Written by  Vinod Kumar -- December 02nd 2021 11:43 AM -- Updated: December 02nd 2021 05:07 PM
देव मुरारी बापू पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस के सामने दी गला काट लेने की धमकी

देव मुरारी बापू पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस के सामने दी गला काट लेने की धमकी

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा में संत देव मुरारी बापू पर महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद संत ने आत्महत्या की  की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने देव मुरारी बापू को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल  अपने घर पर आए पुलिस बल को देख कर देव मुरारी बापू अपने घर के अंदर बंद हो गए। बहुत देर तक समझाने बुझाने के बाद जब वह नीचे उतर कर आए तो उनके हाथ में एक चाकू था। चाकू को अपनी गर्दन पर रखकर उन्होंने कहा कि अगर मुझे परेशान किया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। एक तरफ सीओ सदर राममोहन शर्मा व उनके अन्य साथी देव मुरारी बापू को बातों में उलझाए हुए थे उसी बीच पीछे से आए एक पुलिसकर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें दबोच लिया और उनसे चाकू छीनने की कोशिश करने लगे। कई पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देव मुरारी बापू के हाथ से चाकू छीना। इसके बाद जब उन्हें पुलिस की गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई तो वह जोर जोर से चिल्लाकर पुलिस पर आरोप लगाने लगे। देव मुरारी बापू ने कहा कि पुलिस उनकी हत्या करवा देगी। इसके साथ ही सड़क पर ही बैठकर जोर जोर से रोने लगे।बड़ी मुश्किल से पुलिस उन्हें जीप में बैठाकर वृंदावन कोतवाली ले जा पाने में सफल रही। दरअसल देव मुरारी बापू पर एक स्थानीय महिला ने धक्का देने और अपशब्द कहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि देव मुरारी बापू ने सड़क ऊंचे ऊंचे ब्रेकर बनवा दिए थे जिस पर वह स्कूटी चलाते समय गिर गई और जब उसने वहां खड़े देव मुरारी बापू से शिकायत की तो उन्होंने अपशब्द का प्रयोग करते हुए उसे धक्का दिया। महिला ने कुछ अन्य लोगों पर पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देव मुरारी बापू द्वारा उनका साथ दिए जाने की भी शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि किशोरपुरा के रहने वाले सौरभ गौतम और गौरव गौतम पर उनके 35 लाख रुपये बकाया हैं। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। कुछ दिन पहले देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव, दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे. गाली गलौज करते हुए हथियार निकालकर धमकी देते हुए केस वापस लेने के लिए कहा और 10 लाख रुपये भी मांगें। पीड़िता का आरोप है कि 3 दिन पहले आरोपियों ने उनके पीछे गाड़ी लगा दी। इसमें कई लोग सवार थे। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने संत देव मुरारी बापू, गौरव, सौरभ और दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।


Top News view more...

Latest News view more...