Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

14 करोड़ से भी ज्यादा कोविड टीके लगाकर दुनिया में सबसे तेजी से वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 25th 2021 03:23 PM
14 करोड़ से भी ज्यादा कोविड टीके लगाकर दुनिया में सबसे तेजी से वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत

14 करोड़ से भी ज्यादा कोविड टीके लगाकर दुनिया में सबसे तेजी से वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत

नई दिल्ली। भारत दुनिया में सबसे तेज गति से कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बन गया है। केवल 99 दिनों में 14 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को देश में कोरोना टीके की 25.36 लाख से ज्यादा खुराक दी गई। वहीं अब तक कुल 14 करोड़ 9 लाख 16 हजार 417 खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा, 'भारत केवल 99 दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक देकर दुनिया में सबसे तेज गति से ऐसा करने वाला देश बन गया है। ज्ञात हो, 24 अप्रैल को देशभर में 25 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इसमें से 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को 9 लाख 70 हजार से अधिक को पहली डोज, जबकि 1 लाख 90 हजार से अधिक नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 90 हजार से अधिक को पहली डोज, जबकि 82 हजार से अधिक कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई गई है। बीते 24 घंटे में 15 लाख 69 हजार से ज्यादा नागरिकों को पहली डोज, जबकि 8 लाख 53 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें लद्दाख, दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग में लिए गए ये फैसले यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर बोले- हरियाणा में नहीं लगेगा लॉकडाउन, होगी सख्ती हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 92 लाख, 89 हजार 621 लोगों को पहली खुराक, जबकि 59 लाख, 94 हजार, 401 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 19 लाख, 42 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 62 लाख 77 हजार लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK