
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 10 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगी। देश की सभी विधानसभाओं और संसद भवन में मतदान चल रहा है। द्रौपदी मुर्मू एनडीए और यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi votes to elect new President, in Delhi#PresidentialElection pic.twitter.com/pm9fstL46T
— ANI (@ANI) July 18, 2022
21 जुलाई को मतगणना के बाद भारत को 15वां राष्ट्रपति मिलेगा। राज्य विधानसभा में विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मतदान कर रहे हैं। संसद भवन में पहले फ्लोर पर कमरा नं- 63 में मतदान चल रहा है। सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी।
Delhi | Prime Minister Narendra Modi casts his vote in the 16th Presidential election, at the Parliament. pic.twitter.com/XMKXUWDfvL
— ANI (@ANI) July 18, 2022
राष्ट्रपति चुनाव में मनोनीत सदस्यों को वोटिंग में हिस्सा लेने का अधिकार नहीं होता है। सिर्फ राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा के चुने हुए प्रतिनिधि ही मतदान में हिस्सा लेते हैं। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सांसदों और देशभर के विधायकों से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ा। साथ ही कई राजनीतिक दलों से भी समर्थन मांगा है।
राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा के 543 सांसद वोट डालेंगे, जबकि राज्यसभा के 233 सांसद वोट करेंगे। इसके साथ ही 4 हजार 33 विधायक भी अपना वोट राष्ट्रपति चुनाव में देंगे।
#WATCH Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath casts vote to elect new President, in Lucknow#PresidentialElection pic.twitter.com/VDJ4WZIPp7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 18, 2022
हर सांसद के वोट की वैल्यू बराबर होती है। चाहे संसदीय क्षेत्र छोटा हो या बड़ा, लेकिन विधायकों की वोट वैल्यू अलग-अलग होती है। यह वैल्यू उस राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय होती है। यूपी के एक विधायक की वोट वैल्यू सबसे अधिक 208 है, जबकि सिक्किम के विधायक की वोट वैल्यू सबसे कम 7 है। देश में जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, उनके विधायकों की वोट वैल्यू ना गिरे इसके लिए 1971 की जनगणना को ही विधायकों के वोट की वैल्यू तय करने का आधार बनाया गया है। यह आधार 2026 तक लागू रहेगा।
उपराष्ट्रपति चुनाव ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से होते हैं। हर बैलेट पेपर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। सांसद/विधायक सबसे पसंदीदा कैंडिडेट के नाम के आगे 1 और फिर दूसरे पसंदीदा कैंडिडेट के नाम के आगे 2, इसी तरह पसंद के अनुसार 3,4,5 लिखते हुए कैंडिडेट्स की मार्किंग करते हैं। इसीलिए इसे प्रेफरेंशल वोटिंग कहते हैं।
#WATCH Tamil Nadu CM MK Stalin casts vote in 16th Presidential election, in Chennai pic.twitter.com/fmFb9sdw49
— ANI (@ANI) July 18, 2022