Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कॉमनवेल्थ पदक विजेता नीतू घणघस-जैसमिन का जोरदार स्वागत, कहा: लोगों के प्यार से मजबूत होता है हौंसला

Written by  Vinod Kumar -- August 09th 2022 11:48 AM
कॉमनवेल्थ पदक विजेता नीतू घणघस-जैसमिन का जोरदार स्वागत, कहा: लोगों के प्यार से मजबूत होता है हौंसला

कॉमनवेल्थ पदक विजेता नीतू घणघस-जैसमिन का जोरदार स्वागत, कहा: लोगों के प्यार से मजबूत होता है हौंसला

बहादुरगढ़/प्रदीप धनखड़: देशां म देश हरियाणा, जित दूध दही का खाणा। दूध दहीं और चूरमा खाने के शौकीन हरियाणा के खिलाडि़यों ने इंग्लैंड की धरती पर सोना जीतकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। कुश्ती के साथ बॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी बॉक्सर नीतू घणघस और कांस्य पदक विजेता जैसमिन का जोरदार स्वागत बहादुरगढ़ में किया गया। पदक जीतकर घर लौटी स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर नीतू घणघस ने कहा कि घर से बाहर बहुत दिन हो गए हैं। घर जाते ही मां के हाथ का खाना खाना है। वहीं जैसमिन का कहना है कि उसे चूरमा पसंद है और घर जाकर चूरमा खाउंगी। बहादुरगढ़ के सैक्टर-9 में अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर दिनेश और जननायक जनता पार्टी के ऑफिस में संजय दलाल ने खिलाड़ियो का फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। हर जगह हो रहे स्वागत से खिलाड़ी भी बेहद खुश हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि लोगों के प्यार से उनका हौंसला और मजबूत होता है। आने वाली एशियन चैम्पियनशिप और वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल लाना है। हरियाणा सरकार की ईनाम की घोषणा से भी खिलाड़ी खुश हैं और सरकार का धन्यवाद भी किया है। झज्जर के सागर अहलावत का भी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया। जजपा नेता संजय दलाल और अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर दिनेश ने सागर को फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सागर ने बताया कि लोगों का प्यार और स्वागत उन्हें मोटिवेट करता है। बता दें की सागर अहलावत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। झज्जर के सागर अहलावत का भी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया। जजपा नेता संजय दलाल और अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर दिनेश ने सागर को फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सागर ने बताया कि लोगों का प्यार और स्वागत उन्हें मोटिवेट करता है। बता दें की सागर अहलावत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कामयाबी के झंडे गाडे हैं। बर्मिंघम में भारत ने 22 स्वर्ण पदक जीते हैं। 18 पदकों में से 9 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। ओलंपिक के बाद राष्ट्रमंडल में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका दिया।


Top News view more...

Latest News view more...