कौन है विराट कोहली की दुनिया? खुद ही देख लीजिए
विराट कोहली.. एक ऐसे शख्स का नाम है, जो क्रिकेट जगत में भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही पूरी दुनिया में अपनी प्रसिद्धि के परचम लहरा रहे हैं। हालांकि, पूरी दुनिया में मशहूर विराट कोहली की खुद की दुनिया कौन है, यह बताकर उन्होंने सोशल मीडिया यूज़र्स सहित अपने हर एक फैन का दिल ही जीत लिया है।
दरअसल विराट ने स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसे उन्होंने अपनी दुनिया का नाम दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर विराट की दुनिया कौन हो सकता है! इसका जवाब विराट ने बिना कुछ कहे बहुत ही खूबसूरती से दिया है, जिसे उन्होंने इमोजी के माध्यम से व्यक्त किया है।
यह तस्वीर है विराट के हमसफर की यानी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा की। ब्लैक कलर का सूट और कानों में गोल्डन टॉप्स पहने अनुष्का कयामत ढा रही हैं। मीठी-सी मुस्कान और चेहरे पर आती ज़ुल्फों के ऊपर से आती सूरज की किरणें इस तस्वीर को दिलकश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
विराट-अनुष्का के प्यार के चर्चे नौ साल पुराने यानी 2013 से हैं। शूटिंग ऐड से एक-दूसरे के सामने आए लव बर्ड्स अक्टूबर, 2014 में इंडियन सुपर लीग के मैच के दौरान स्टेडियम में सार्वजनिक तौर पर साथ नज़र आए।
नवंबर, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में जब विराट बैटिंग कर रहे थे, तब वीआईपी दर्शक दीर्घा में अनुष्का मौजूद थीं। विराट ने शतक लगाने के बाद अपने बल्ले को हवा में अनुष्का की ओर किया और जोरदार फ्लाइंग किस अपने प्यार को दिया। बस फिर क्या था, तब से आज तक विराट और अनुष्का साथ ही हैं और उनके प्यार से पूरी दुनिया वाकिफ है।