Wed, Jul 9, 2025
Whatsapp

क्यों मनाया जाता है ‘क्रिसमस’ ? जानिए क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, कब से मनाया जा रहा ये त्यौहार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 17th 2021 12:49 PM -- Updated: December 17th 2021 12:50 PM
क्यों मनाया जाता है ‘क्रिसमस’ ? जानिए क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, कब से मनाया जा रहा ये त्यौहार

क्यों मनाया जाता है ‘क्रिसमस’ ? जानिए क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, कब से मनाया जा रहा ये त्यौहार

Christians 2021: 25 दिसंबर को पूरे विश्व में क्रिसमस का त्यौहार (Christians) पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस मुख्य रूप से ईसाई समुदाय के लोग मनाते हैं, लेकिन आज इस त्यौहार को हर कोई मनाता है। लोग घरों पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं। अपने खास दोस्तों को गिफ्टस भी देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस का त्यौहार क्यों मनाया जाता है। [caption id="attachment_559179" align="alignnone" width="300"]Christmas Christmas celebration 2021, christmas 2021 25 december, क्रिसमस, क्रिसमस का त्यौहार, क्रिसमस 2021 फाइल फोटो।[/caption] ईसाई मान्यता के अनुसार, ‘प्रभु यीशु’ का जन्म इसी दिन हुआ था। इन्होंने ही ईसाई धर्म की स्थापना की थी। यही कारण है कि इस दिन को पूरी दुनिया में ‘क्रिसमस-डे’ कहकर सेलेब्रेट किया जाता है। प्रभु यीशु ने मरियम के यहां जन्म लिया था। ऐसा कहा जाता है कि मरियम को एक सपना आया था जिसमें उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की गई थी। फिर मरियम गर्भवती हुईं। [caption id="attachment_559176" align="alignnone" width="300"]Christmas Christmas celebration 2021, christmas 2021 25 december, क्रिसमस, क्रिसमस का त्यौहार, क्रिसमस 2021 फाइल फोटो[/caption] इस दौरान मरियम को बेथलहम में रहना पड़ा था। जब रात ज्यादा हो गई तो उन्होंने वही रुकने के बारे में सोचा। उन्हें वहां रुकने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं दिखी। ऐसे में उन्हें एक जगह दिखी जहां लोग पशुपालन करते थे। उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। उसी के अगले दिन माता मरियम ने प्रभु यीशु को जन्म दिया।जानकारों के मुताबिक, क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति क्राइस्ट शब्द से हुई है। ईसाई मतानुसार 360 ईसवी के करीब पहली बार रोम के एक चर्च में यीशु मसीह के जन्मदिन का उत्सव मनाया गया था, लेकिन उस दौरान यीशु मसीह यानी जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन की तारीख को लेकर बहस जारी थी। [caption id="attachment_559178" align="alignnone" width="300"]Christmas Christmas celebration 2021, christmas 2021 25 december, क्रिसमस, क्रिसमस का त्यौहार, क्रिसमस 2021 फाइल फोटो।[/caption] इसके बाद लगभग चौथी शताब्दी में 25 दिसंबर को यीशु मसीह का जन्मदिवस घोषित किया गया, जिसके बाद वर्ष 1836 में अमेरिका में ‘क्रिसमस डे’ (Christmas Day) को आधिकारिक रूप से मान्यता मिली और 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। तब से इस दिन को महत्वपूर्ण मानते हुए क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK