Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

Teachers Day 2021 : 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जाने रोचक जानकारी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 31st 2021 02:12 PM
Teachers Day 2021 : 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जाने रोचक जानकारी

Teachers Day 2021 : 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जाने रोचक जानकारी

Teachers Day 2021: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। वहीं सरकार और विभिन्न संस्थाओं की ओर से गुरुओं का सम्मान किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है। आइए इसके पीछे की वजह को जानते हैं। दरअसल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस होता है। वे एक महान शिक्षक होने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में देशभर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल बोले- कृषि कानूनों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, यही हाल रहा तो उनका भविष्य अंधकारमय यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज को लेकर करनाल में हुई किसान पंचायत, लिए गए ये तीन फैसले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी गांव में हुआ था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद पढाई-लिखाई में उनकी काफी रुचि थी। 1916 में उन्होंने दर्शन शास्त्र में एम.ए. किया और मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में इसी विषय के सहायक प्राध्यापक का पद संभाला। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि बिना शिक्षा के इंसान कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता है। इसलिए इंसान के जीवन में एक शिक्षक होना बहुत जरुरी है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK