Sat, Sep 26, 2026
Whatsapp

इयरफोन लगाना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 10th 2019 03:08 PM
इयरफोन लगाना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

इयरफोन लगाना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

रेवाड़ी। (मोहिंदर भारती) निजी कंपनी में कार्यरत एक युवक रेवाड़ी-जयपुर रेल मार्ग पर भाड़ावास फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने इयरफोन लगा रखे थे जिस कारण वो ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। हालांकि इस दौरान लोगों ने भी युवक को काफी आवांजें लगाई लेकिन युवक उन आवाजों को भी नहीं सुन पाया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। [caption id="attachment_358404" align="aligncenter" width="700"]Rewari News 2 इयरफोन लगाना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत[/caption] दूसरे युवक की भी लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि गांव इच्छापुरी निवासी 22 वर्षीय हार्दिक ने सुसाईड कर लिया है। वहीं हरभजन की लाइन पार करते वक्त मौत हो गई। यह भी पढ़ें : रेडियोलॉजिस्ट समेत परिवार के 4 लोगों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या! ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK