Sat, May 18, 2024
Whatsapp

शिमला में होली के विविध रंग,सीएम, नेता प्रतिपक्ष और राज्यपाल ने दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं

पूरे देश के साथ हिमाचल की राजधानी शिमला भी होली के रंगों से सराबोर है, प्रदेश की राजधानी में राजभवन से लेकर गलियों और मैदानों तक हर्सोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया गया।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 08th 2023 03:29 PM -- Updated: March 08th 2023 08:57 PM
शिमला में होली के विविध रंग,सीएम, नेता प्रतिपक्ष और राज्यपाल ने दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं

शिमला में होली के विविध रंग,सीएम, नेता प्रतिपक्ष और राज्यपाल ने दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं

पूरे देश के साथ हिमाचल की राजधानी शिमला भी होली के रंगों से सराबोर है, प्रदेश की राजधानी में राजभवन से लेकर  गलियों और मैदानों तक  हर्सोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सीएम्, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने होली का उत्सव मनाते हुए प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ दी।  

संस्कृति कार्यक्रम के साथ राज भवन में मनाई गई होली : 


प्रदेश के राजभवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने सुबह में राज्यपाल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तिलक कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, इसके साथ सी राजभव का होली उत्सव शुरू हुआ। इस अवसर पर  राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री  इस अवसर पर राज्यपाल  और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।   इस दौरान राज्यपाल को हिमाचल की सांस्कृती अवगत करवाया गया। राजभवन सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान  सूचना एंव जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने समां बांधा  दिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर,उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्री अनिरूद्ध सिंह तथा लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने राज्यपाल को होली के रंग लगाकर बधाई दी।

जयराम ठाकुर ने सोशल साईट के माध्यम से प्रदेश वासियों को शुभकामनाए दीं : 

पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने अपने फेसबुक और ट्वीटर हेंडल के माध्य में प्रदेश वादियों को के सुख समृद्धि की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता की खुशी और राज्य के लिए प्रगति की कामना की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रंगों में सराबोर नजर आए। 

होली के धुन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झूमें सुख्खू : 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन के अलावा शिमला के पीटरहॉफ में अपने आवास पर कैबिनेट मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं के साथ होली मनाई, और प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली के धुन पर थरकते नजर आए। 

हिमाचल यूनिवर्सिटी  में खूब मचा धमाल : 

हिमाचल यूनिवर्सिटी में सुबह ही छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर धमाल मचान शुरू कर दिया । इस मौके पर विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्र छात्रों के साथ स्थानीय लोग भी रंग में सराबोर होने के लिए शामिल हुए। छात्र संगठनों  SFI, NSUI और ABVP तीनों ने होली पर पार्टी रखी थी, सौकड़ों  छात्र छात्राएं जम कर थिरके। 

गलियों में उड़ते रहे गुलाल और चलती रही पिचकारी : 

गलियों और सडको पर लोग गुलाल  के साथ-साथ पानी में रंग घोलकर पिचकारी से एक दूसरे पर पानी फेंक रहे हैं। शिमला के रिज मैदान पर भी सभी लोग खूब रंग खेला और धूमधाम से इस पर्व को मनया।

सख्ती से तैनात रही पुलिस :  

होली के उत्सव पर  शिमला पुलिस सख्ती से तैनात थी। हिमाचल यूनिवर्सिटी के छात्र संगठ किसी तरह कोइ हुडदंग न करें इसलिए इस क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा था। लोगों का उत्सव  शांति और उल्लास से मने इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS