Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

punjab assembly election: पंजाब में 1304 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जानिए इस बार कौन सी सीटें हैं सबसे हॉट

Written by  Vinod Kumar -- February 05th 2022 06:18 PM
punjab assembly election: पंजाब में 1304 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जानिए इस बार कौन सी सीटें हैं सबसे हॉट

punjab assembly election: पंजाब में 1304 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जानिए इस बार कौन सी सीटें हैं सबसे हॉट

punjab assembly election: चुनाव आयोग ने छंटनी के बाद पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। कुल 1304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लुधियाना की साहनेवाल और पटिलायल ग्रामीण की सीट पर 19-19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं सबसे कम 5 उम्मीदवार दीनानगर से हैं। जहां कांग्रेस सरकार के मंत्री अरुणा चौधरी चुनाव मैदान में है। पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. करुणा राजू ने बताया कि उन्हें कुल 2,266 नामांकन मिले थे। पड़ताल के दौरान 588 नामांकन रद्द कर दिए गए। इसके बाद बचे 1645 में से 341 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। अब कुल 1304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अमृतसर ईस्ट : इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। यहां से कांग्रेस ने सिद्धू तो शिरोमणी अकाली दल ने बिक्रम मजीठिया को मैदान में उतारा है। मजीठिया ने सिद्धू का चैलेंज स्वीकार करते हुए यहां से पर्चा भरा है। यहां से 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पटियाला अर्बन : यहां से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आप ने पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली और कांग्रेस ने पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को यहां से टिकट दी है। जलालाबाद : यहां से 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जलालाबाद से अकाली-बसपा गठजोड़ के सीएम चेहरे सुखबीर बादल चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाल और आम आदमी पार्टी ने जगदीप कंबोज को टिकट दी है। चमकौर साहिब : यहां से मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस सीट से 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से चरणजीत सिंह और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने हरमोहन सिंह को टिकट दी है। चन्नी को इस बार कांग्रेस का सीएम फेस माना जा रहा है। धूरी : यहां से आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग और कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दी है। भदौड़ : यहां से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। CM चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब के अलावा इस सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से लाभ सिंह उघोके और अकाली दल ने सतनाम सिंह राही को टिकट दी है। लंबी : यहां से पंजाब के 5 बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल चुनाव मैदान में हैं। आप ने गुरमीत खुडि्डयां और कांग्रेस ने जगपाल सिंह अबुलखुराना को टिकट दी है। इस सीट से 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा के साथ ही पंजाब विधानसभा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।


Top News view more...

Latest News view more...