Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, 200 की जान पर संकट

Written by  Arvind Kumar -- April 24th 2021 11:42 AM
दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, 200 की जान पर संकट

दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, 200 की जान पर संकट

नई दिल्ली। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। बीती रात दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर डीके बलूजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण बीती रात हमने 20 मरीजों को खो दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है। अगर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई तो 200 से अधिक मरीजों की जान जा सकती है। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस के मामले आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। तमाम बंदिशों के बावजूद भी अभी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में COVID19 के 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हो गई है। वहीं 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित यह भी पढ़ें- चिकित्सक के परामर्श के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन इतनी संख्या में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। खासकर दिल्ली में स्थिति बेहत खराब नजर आ रही है। यहां ना तो मरीजों के बिस्तर उपलब्ध हो रहे हैं और ना ही ऑक्सीजन मिल रही है। ऐसे में कई मरीजों की जान इलाज ना मिलने के कारण जा रही है।


Top News view more...

Latest News view more...