Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

कृषि कानूनों के विरोध में संसद के लिए रवाना हुए 200 किसान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 22nd 2021 09:41 AM -- Updated: July 22nd 2021 09:42 AM
कृषि कानूनों के विरोध में संसद के लिए रवाना हुए 200 किसान

कृषि कानूनों के विरोध में संसद के लिए रवाना हुए 200 किसान

सोनीपत/झज्जर। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन लगातार जारी है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों का संसद मार्च है। संसद मार्च के लिए 5 बसों में 200 किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली जंतर मंतर पर किसानों की संसद लगेगी। ढासा बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि ढासा बॉर्डर धरने से आज 3 किसान हैं जो संसद मार्च के लिए निकले हैं। रोजाना रोटेशनल प्रणाली के तहत जिन भी किसानों का नंबर आएगा वह सभी इकट्ठे होकर सिंघु बॉर्डर जाएंगे और उसके बाद संसद मार्च में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले अलर्ट पर दिल्ली पुलिस यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर बोले- कांग्रेस का खुद का इतिहास जासूसी का रहा है किसान नेताओं ने बताया कि आज उन्होंने अपने किसान योद्धाओं को संसद मार्च के लिए रवाना किया है और सरकार जल्द से जल्द तीन कृषि कानूनों को रद्द करें। किसानों के संसद मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। लाल किले जैसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK