अभिजीत बनर्जी पर पीयूष गोयल की टिप्पणी, बोले- उनकी सोच वामपंथ से प्रेरित
नई दिल्ली। अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अभिजीत बनर्जी जी को नोबेल पुरस्कार मिला मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन उनकी समझ के बारे में आप सब जानते हैं। उनकी जो सोच है वह वामपंथ से प्रेरित हैं। उन्होंने न्याय (कांग्रेस की योजना) के गुणगान गाए थे। भारत की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
बता दें कि अभिजीत बनर्जी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल बहुचर्चित 'NYAY' योजना की रूपरेखा तय की थी। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की तरह अभिजीत बनर्जी भी नोटबंदी के कटु आलोचक हैं। यह भी पढ़ें : कांग्रेस को वोट देना, देश के गद्दारों को वोट देना है : राजनाथ सिंह ---PTC NEWS---#WATCH Piyush Goyal:Abhijit Banerjee ji ko nobel prize mila main unko badhai deta hun.Lekin unki samajh ke bare me to aap sab jaante hain.Unki jo thinking hai,wo totally left leaning hai.Unhone NYAY ke bade gungaan gaye the,Bharat ki janta ne totally reject kar diya unki soch ko pic.twitter.com/v7OO49ie5E — ANI (@ANI) October 18, 2019