Sun, Apr 5, 2026
Whatsapp

रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने से पहले ही मौत के मुंह में चली गई बहन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 23rd 2021 09:47 AM
रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने से पहले ही मौत के मुंह में चली गई बहन

रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने से पहले ही मौत के मुंह में चली गई बहन

करनाल। रक्षाबन्धन के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बहन अपने भाई को राखी बांधने के पहले ही मौत के मुंह मे चली गई। गांव मालिकपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार दम्पति व उनकी चार वर्षीय बेटी को कुचल दिया। दुर्घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई जबकि बाईक चालक पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी के गांव सांपला निवासी योगेंद्र भारतीय सेना में फौजी है। यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, अब ड्राइविंग स्कूल से सर्टिफिकेट लेना जरूरी नहीं यह भी पढ़ें- प्राइवेट क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर साल लगेंगे 200 रोजगार मेले  रक्षाबंधन के त्योहार पर योगेंद्र बाईक पर अपनी पत्नी रिंकी व चार वर्षीय बेटी को लेकर ससुराल जा रहा था ताकि उसकी पत्नी अपने भाई को राखी बाँध सके। गांव मलिकपुर के पास एक ट्रक ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक की चपेट में आई रिंकी व उसकी बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि योगेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल योगेंद्र को अस्पताल भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK