Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

अब एक बार फिर टाटा के हाथ में होगी एयर इंडिया की कमान, जाने क्या है इसका इतिहास

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 27th 2022 05:32 PM -- Updated: January 27th 2022 05:52 PM
अब एक बार फिर टाटा के हाथ में होगी एयर इंडिया की कमान, जाने क्या है इसका इतिहास

अब एक बार फिर टाटा के हाथ में होगी एयर इंडिया की कमान, जाने क्या है इसका इतिहास

Indian airlines: देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया की कमान अब पूरी तरह से टाटा समूह के पास होगी। यानी 69 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी हो गई।इस बीच हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद चंद्रशेखरन सीधे नई दिल्ली में एयर इंडिया के ऑफिस पहुंचे। इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। एयर इंडिया की घर वापसी से हम काफी खुश हैं। अब हमारी कोशिश इस एयरलाइन को वर्ल्ड क्लास बनाने की है।  

बता दें कि एयर इंडिया की शुरुआत जमशेद टाटा ने आजादी से पहले 1932 में की थी। आजादी के बाद भारत सरकार ने सभी निजी विमानन कंपनियों का सरकारीकरण कर दिया था। इसके  बाद टाटा एयरलाइंस का नाम इंडियन एयरलाइन कर दिया था। सन 2000 के बाद इंडियन एयरलाइंस घाटे में चल रही थी। घाटे से परेशान होकर भारत सरकार ने इसे बेचने का फैसला लिया था। टाटा ने 1800 हजार करोड़ की बोली लगाकर इसे खरीद लिया था। अब एक बार फिर इंडियन एयरलाइंस की कमान टाटा के हाथ में होगी। आज एयर इंडिया में सरकार की पूरी हिस्सेदारी टाटा संस की सब्सिडियरी कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दी गई है। अब से एयर इंडिया का नया मालिक टाटा ग्रुप है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में 'उन्नत भोजन सेवा' शुरू करके एयर इंडिया में अपना पहला कदम उठाया। संकटमोचक थी एयर इंडिया इंडिया भारत के लिए सिर्फ एक विमान कंपनी ही नहीं थी। आपातकाल के समय के दौरान यह भारत के लिए संकट मोचन का काम करती थी। एयर इंडिया ने विदेशों में कई ऑपरेशंस को अंजाम दिया है। एयर इंडिया विदेशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी करवा चुकी। चाहे वह कोरोनावायरस या फिर इराक और सीरिया में पैदा हुए युद्ध के हालात हो।एयर इंडिया पर अक्षय कुमार एअरलिफ्ट फिल्म भी बना चुके हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK