Sun, Jul 13, 2025
Whatsapp

मुंबई में खालिस्तानी कर सकते हैं आतंकी हमला, सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 30th 2021 05:55 PM -- Updated: December 30th 2021 06:20 PM
मुंबई में खालिस्तानी कर सकते हैं आतंकी हमला, सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

मुंबई में खालिस्तानी कर सकते हैं आतंकी हमला, सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

नेशनल डेस्क: सूत्रों के मुताबिक मुंबई में खालिस्तानी आतंकी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हमले का अलर्ट मिलते ही सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों को कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि मुंबई में खालिस्तान आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके साथ-साथ एजेंसियों को एक संदिग्ध के बारे में भी पता चला था, जिसके बाद से मुंबई को अलर्ट पर रखा गया।  Khalistani terrorist Mumbai terror attack mumbai hindi news, खालिस्तान, आतंकी हमला, मुंबई अटैक, हिंदी न्यूज सूत्रों ने बताया कि मुंबई के भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुछ अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। यही वजह है कि मुंबई में 31 दिसंबर को और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एंटी सैबटॉज टीम, BDDS, क्राइम ब्रांच समेत लोकल पुलिस स्टेशन की ATC को भी अलर्ट पर रखा गया है।  Khalistani terrorist Mumbai terror attack mumbai hindi news, खालिस्तान, आतंकी हमला, मुंबई अटैक, हिंदी न्यूज बता दें कि लुधियाणा कोर्ट बम ब्लास्ट केस के तार खालिस्तान से जुड़े थे। इसका मास्टरमांइड जर्मनी में रह रहे मास्टरमाइंड जसविंद्र सिंह को माना गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि ये आतंकी मुंबई में हमले की योजना बना रहे हैं। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था।  Khalistani terrorist Mumbai terror attack mumbai hindi news, खालिस्तान, आतंकी हमला, मुंबई अटैक, हिंदी न्यूज इससे पहले मुंबई 26/11 जैसा भयावह हमला देख चुकी है। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई थी। इस तरह की घटना दोबारा न घटे इसके लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK