Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

शाह का विपक्ष पर तंज, कहा- मोदी को सब हराना चाहते हैं, लेकिन चुनाव लड़ने को तैयार नहीं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 25th 2019 11:06 AM -- Updated: March 25th 2019 11:07 AM
शाह का विपक्ष पर तंज, कहा- मोदी को सब हराना चाहते हैं, लेकिन चुनाव लड़ने को तैयार नहीं

शाह का विपक्ष पर तंज, कहा- मोदी को सब हराना चाहते हैं, लेकिन चुनाव लड़ने को तैयार नहीं

नई दिल्ली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है। आगरा के कॉलेज मैदान में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई पीएम मोदी को हराना चाहता है लेकिन कोई भी चुनाव लड़ना नहीं चाहता है। अमित शाह का इशारा खासतौर पर मायावती, ममता बैनर्जी, शरद पवार और अखिलेश यादव की ओर था।

वहीं अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी और उनके चट्टों-बट्टों ने शासन किया। 70 साल तक देश के 50 करोड़ गरीबों को ये एहसास ही नहीं हुआ कि ये देश आजाद हुआ है। यह भी पढ़ेंसपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK