एक दिन में कोरोना के 3,60,960 नए मामले, 3,293 की मौतें

By  Arvind Kumar April 28th 2021 10:41 AM

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 3,60,960 नए मामले दर्ज किए गए। इन मामलों के बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है।

इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हो गया है।

यह भी पढ़ेंअगले दो दिन में अमेरिका से आएंगे 600 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार बनाएगी ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष, यह होगा काम

कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। टीकाकरण में आई ये तेजी, इस देश को न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है, बल्कि वैश्विक पटल पर इस वायरस के प्रति चल रही लड़ाई को और मजबूती प्रदान रही है।

इस बीच 1 मई से सभी व्यस्कों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 18 साल से ऊपर के सभी व्यस्क वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Related Post