नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया है। इस दौरान 420 डॉक्टरों की कोरोना से जान चली गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बताया कि अकेले दिल्ली में 100 डॉक्टर कोरोना का शिकार हो गए।
देश में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 4,194 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में 2,95,525 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में भारत में COVID19 के 2,57,299 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,23,400 है। 3,57,630 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,30,70,365 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,58,895 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हो गया है।
यह भी पढ़ें: हुड्डा बोले- किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस ले सरकार
यह भी पढ़ें: MSMEs को 15 दिन में उद्योग शुरू करने की इजाजत दे रही है हरियाणा सरकार – डिप्टी सीएम
बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत ने एक दिन में कोरोना के 20.66 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह एक दिन में किए गए सबसे ज्यादा टेस्ट हैं।