बसंत पंचमी पर पतंगों से सराबोर हुआ गगन, पंजाब-हरियाणा में रही विशेष धूम
Arvind Kumar
February 10th 2019 06:00 PM --
Updated:
February 10th 2019 06:06 PM
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के साथ पूरा उत्तर भारत आज बसंत पंचमी के रंग में रंगा दिखाई दिया। आसमान में चारों ओर पतंगे ही पतंगे नज़र आईं। क्या बच्चे, क्या बड़े सभी पतंगे उड़ाने में मस्त रहे। बसंत पंचमी का यही रंग हरियाणा के करनाल और भिवानी में भी देखने को मिला। बच्चे और युवा बड़े उल्लासपूर्ण पतंगबाजी करते नजर आए।