Miss Universe 2021: खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने कहा- चक दे फट्टे इंडिया!

By  Vinod Kumar December 13th 2021 11:26 AM -- Updated: December 13th 2021 12:37 PM

नेशनल डेस्क: भारत की हरनाज कौर ((Harnaaz Sandhu) ) ने मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का खिताब अपने नाम किया। भारत को ये उपलब्धि 21 साल बाद हासिल हुए है। मिस यूनिवर्स 2021 के विनर के तौर पर नाम अनाउंस किया गया तो वह इमोशनल हो गईं। 21 साल की हरनाज को पिछले साल की मिस यूनिवर्स मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया। मिस यूनिवर्स 2021 में पराग्वे की 22 साल की नादिया फरेरा पहली रनरअप रही हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की 24 साल की लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रही हैं।

Related Post