चंद्रयान-2 के लॉन्च की नई तारीख तय, अब इस दिन होगा प्रक्षेपण

By  Arvind Kumar July 18th 2019 12:04 PM -- Updated: July 18th 2019 12:05 PM

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की नई तारीख तय कर दी है। नई तारीख के मुताबिक अब 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होगा। बता दें कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को लॉन्च से 56.24 मिनट पहले रोक दी गई थी। चंद्रयान-2 को तड़के 2.51 बजे देश के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 से लॉन्च किया जाना था लेकिन 56.24 मिनट पहले काउंटडाउन रोक दिया गया। तकनीकी खामी की वजह से चंद्रयान-2 की लांचिंग को टालना पड़ा था। यह भी पढ़ें : बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 94 की मौत

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post