एक बार फिर लगा लोगों को मंहगाई का झटका, 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

By  Vinod Kumar May 7th 2022 10:48 AM -- Updated: May 7th 2022 11:18 AM

LPG Price Hike: लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अब खाना पकाना और भी महंगा हो गया है। कमर्शियल LPG के बाद अब डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को 14.2 किलोग्राम के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट बिगड़ सकता है। आज 7 मई 2022 से कीमतें लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में (LPG price in delhi) 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। 6 अक्टूबर 2021 से 22 मार्च तक एलपीजी के दाम नहीं बढ़े थे।

LPG Price Hike: Major setback to common man as commercial LPG gets costlier; check new rates

यूपी चुनावों के नतीजों के बाद 22 मार्च 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल महीने में भी घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाब नहीं आया था, लेकिन मई में लोगों को महंगाई का झटका लग गया है।

LPG Price Hike

घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं।

Happy New Year! Commercial LPG cylinder prices slashed

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

एक अप्रैल को 19 KG वाले कामर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2,253 रुपये हो गया था। इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल एलपीसी गैस सिलेंडर की कीमतों में 104 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

Related Post