Tue, Jul 15, 2025
Whatsapp

एक बार फिर लगा लोगों को मंहगाई का झटका, 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 07th 2022 10:48 AM -- Updated: May 07th 2022 11:18 AM
एक बार फिर लगा लोगों को मंहगाई का झटका, 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

एक बार फिर लगा लोगों को मंहगाई का झटका, 50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

LPG Price Hike: लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अब खाना पकाना और भी महंगा हो गया है। कमर्शियल LPG के बाद अब डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को 14.2 किलोग्राम के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट बिगड़ सकता है। आज 7 मई 2022 से कीमतें लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में (LPG price in delhi) 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। 6 अक्टूबर 2021 से 22 मार्च तक एलपीजी के दाम नहीं बढ़े थे। LPG Price Hike: Major setback to common man as commercial LPG gets costlier; check new rates यूपी चुनावों के नतीजों के बाद 22 मार्च 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल महीने में भी घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाब नहीं आया था, लेकिन मई में लोगों को महंगाई का झटका लग गया है। LPG Price Hike घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं। Happy New Year! Commercial LPG cylinder prices slashed कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा एक अप्रैल को 19 KG वाले कामर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2,253 रुपये हो गया था। इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल एलपीसी गैस सिलेंडर की कीमतों में 104 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK