Uttrakhand Election 2022: उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार, सोशल मीडिया पर छाए मज़ेदार फोटो और वीडियो
Vinod Kumar
February 12th 2022 06:59 PM
उत्तराखंड। प्रदेश में मतदान सोमवार 14 फरवरी को होगा। आज शनिवार 12 फरवरी को शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार भी थम गया। इस बीच सियासी दलों ने स्टारवार तेज कर दी है। कोरोना महामारी के कारण चुनाव प्रचार पर कई प्रतिबंध लगे थे, जिसके चलते वर्चुअल तरीके से प्रचार किया भी किया। किसी दल ने प्रचार करने में कोई कसर नही छोड़ी थी, सोशल मीडिया इस बार के चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं, प्रचार के दौरान कुछ ऐसे मज़ेदार फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे थे, जिसका लोग आनंद ले रहे हैं।