एनएच पर बदमाशों का आतंक, लूट की कोशिश हुई नाकाम तो चलाई गोली
Arvind Kumar
March 20th 2019 11:32 AM --
Updated:
March 20th 2019 11:34 AM
करनाल। (डिंपल चौधरी) दिल्ली से अमृतसर जाने वाले नेशनल हाइवे पर आजकल बदमाशों का आतंक है। यहां घरौंडा टोल टैक्स के पास अम्बाला के रहने वाले व्यापारी गगन चड्डा से बदमाशों ने लूट की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी जो गगन के हाथ को छूते हुए गाड़ी के अंदर लगी। गनीमत रही की गोली गगन को नहीं लगी लेकिन गोली के छर्रे उसके हाथ पर लग गए।