हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से पकड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी, 2012 से था फरार

By  Arvind Kumar July 1st 2021 10:27 AM

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने जिला सोनीपत से 25 हजार रूपये के ईनामी मोस्ट वान्टेड उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या की घटना में संलिप्त अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिये मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व गुरूग्राम आदि स्थानों पर छिपता रहा था।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्मवीर के रूप में है जोकि जिला सोनीपत का रहने वाला है। पकड़ा गया ईनामी एवं मोस्ट वान्टेड बदमाश वर्ष-2012 में थाना बरोदा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर मिर्जापुर खेड़ी निवासी व्यक्ति की हत्या में संलिप्त था।

यह भी पढ़ें- AC पर सब्सिडी दे रही हरियाणा सरकार, ऐसे उठाएं फायदा

यह भी पढ़ें- …तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ऐलनाबाद से लड़ेंगे चुनाव

Haryana Police

न्यायालय ने वर्ष-2012 में इसे फरार आरोपी घोषित किया था और आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम रखा गया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Related Post