हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से पकड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी, 2012 से था फरार
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्मवीर के रूप में है जोकि जिला सोनीपत का रहने वाला है। पकड़ा गया ईनामी एवं मोस्ट वान्टेड बदमाश वर्ष-2012 में थाना बरोदा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर मिर्जापुर खेड़ी निवासी व्यक्ति की हत्या में संलिप्त था।
यह भी पढ़ें- AC पर सब्सिडी दे रही हरियाणा सरकार, ऐसे उठाएं फायदा
यह भी पढ़ें- …तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ऐलनाबाद से लड़ेंगे चुनाव
न्यायालय ने वर्ष-2012 में इसे फरार आरोपी घोषित किया था और आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम रखा गया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।