हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Arvind Kumar
December 24th 2019 10:47 AM
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50000 के इनामी बदमाश को जिला भिवानी से काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान प्रेम कुमार निवासी गोपाल वास जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।
उपरोक्त अपराधी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।