हेरिटेज ट्रैक पर दो साल बाद दौड़ी अंग्रेजों के जमाने की हेरिटेज रेल मोटर कार

By  Arvind Kumar March 18th 2021 12:30 PM

शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दो साल बाद अंग्रेजों के समय चलने वाली रेल मोटर कार पटरी पर दौड़ी है। जनवरी 2019 तक रेल कार चलाई गई थी। लेकिन तकनीकि कारणों से यह बंद थी।

Rail Motor Car Booking हेरिटेज ट्रैक पर दो साल बाद दौड़ी अंग्रेजों के जमाने की हेरिटेज रेल मोटर कार

रेलवे ने रेल मोटर कार के समय पर एक अन्य ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया था। 15 सीट वाली इस ट्रेन में पहले दिन 7 यात्री शिमला पहुंचे। इसका किराया 800 रुपए निर्धारित किया गया है। आने वाले दिनों में इसकी बुकिंग फुल है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी- कोरोना की इस उभरती हुई “सेकंड पीक” को तुरंत रोकना होगा

यह भी पढ़ें- फसल नुकसान की भरपाई और उसके समाधान के लिए बजट की कोई कमी नहीं: उपमुख्यमंत्री

Rail Motor Car Booking हेरिटेज ट्रैक पर दो साल बाद दौड़ी अंग्रेजों के जमाने की हेरिटेज रेल मोटर कार

अब रेल मोटर कार की आवाजाही का समय बदला गया है। शिमला से इसकी वापसी का समय पहले दोपहर 3:50 बजे था, जो बदलकर 11:40 तय किया है। रेल मोटरकार सायं साढ़े चार बजे कालका पहुंचेगी। जबकि सुबह 5:25 कालका से चलकर 9:50 पर शिमला पहुंचेगी।

Heritage rail motor car हेरिटेज ट्रैक पर दो साल बाद दौड़ी अंग्रेजों के जमाने की हेरिटेज रेल मोटर कार

इसके चलने से यात्री आसानी से दिल्ली शताब्दी ट्रेन पकड़ सकेंगे। कालका से दिल्ली शताब्दी ट्रेन चलने का समय 5:45 है। शिमला रेलवे अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि वर्तमान में विस्टाडोम सहित ट्रैक पर चल रही सभी ट्रेनों में वीकेंड के समय एडवांस बुकिग चल रही है।

Related Post