Farmer Protest: किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

By  Deepak Kumar February 12th 2024 03:16 PM

ब्यूरोः 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान जत्थेबंदियां दिल्ली की ओर कूच करेंगी। पंजाब के किसान भी हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है। इसे देखते हुए पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, ऐसे में लोगों को कोई यातायात में कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जो इस प्रकार है...

ट्रैफिक एडवाइजरी 

  • शंभू से अंबाला को जाने वाली ट्रैफिक को शंभू से एयरपोर्ट रोड, डेरा बस्सी, अंबाला से दिल्ली डायवर्ट किया है।
  • शंभू से राजपुरा, बनूड़, पंचकूला, नाडा साहब, बरवाला, शहजादपुर, शाहाबाद से होते हुए दिल्ली के लिए डायवर्ट किया है।
  •  राजपुरा से पटियाला, पिहोवा, कुरुक्षेत्र से दिल्ली को डायवर्ट किया है।
  • राजपुरा से पटियाला, पिहोवा, 152 डी एक्सप्रेसवे, रोहतक  से दिल्ली के लिए रास्ता डायवर्ट किया है।

 

  • दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल ,इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र,शाहबाद, साहा, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112  पर संपर्क करें।
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल ,इंद्री/पिपली, यमुनानगर , पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र ,शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे।

पंजाब बॉर्डर पर पुलिस तैनात

वहीं, टोहाना में किसान आंदोलन को देखते हुए पंजाब बॉर्डर पर पुलिस तैनात हो गई है।  दंगा विरोधी उपकरणों के साथ पुलिस ने बॉर्डर को सील किया है और मौके पर वाटर केनन और अश्रु गैस दागने वाली गाड़ी भी मौजूद है। वहीं, जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने मौके पर पहुंच कर बंदोबस्त का जायजा लिया और पुलिस को दिशा निर्देश दिए।

Related Post