Himachal: 9 विधायकों का शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत, राजेंद्र राणा बोले- स्वाभिमान के साथ नहीं कर सकते समझौता

By  Rahul Rana March 24th 2024 09:56 AM

ब्यूरो: छह विधायक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।  इसके साथ ही तीन निर्दलीय आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।  

Live:- शिमला, बाग़ियों व निर्दलीय को भाजपा में शामिल करवाने के बाद शिमला में पहुँचने पर स्वागत.

Posted by PTC News - Himachal Pradesh on Saturday, March 23, 2024

बिंदल ने सभी 9 विधायकों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा हिमाचल का यह बहुत महत्वपूर्ण क्षण है, 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्ताधारी दल के 9 विधायक विपक्षी दल की पार्टी में शामिल हुए। इस प्रकार का क्रम कभी भी प्रदेश में नहीं हुआ।

 

Related Post