कोरोना की दूसरी वेव पड़ रही कमजोर, बीते 24 घंटों में 2,81,386 नए मामले

By  Arvind Kumar May 17th 2021 10:15 AM -- Updated: May 17th 2021 10:16 AM

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी वेव कमजोर पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटों में देश में COVID19 के 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हो गई है। वहीं 4,106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है।

देश में 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,11,74,076 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,16,997 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 6,91,211 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,29,26,460 हुआ।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की रोकथाम के लिए देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली ने लॉकडाउन को कुछ दिन के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में आने वाले समय में कोरोना के मामलों में और कमी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिसार में 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का उदघाटन

यह भी पढ़ें: अपनी विफलताओं का ठीकरा किसानों के सिर फोड़ने में लगी है सरकार : अशोक अरोड़ा

इस बीच देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों पर है। धीरे-धीरे वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ रही है जिससे ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा सकता है। वहीं सरकार विदेशों से भी वैक्सीन खरीदने पर विचार कर रही है।

Related Post