हरियाणा की राइस मिलों में बड़ा हेरफेर, वेरिफिकेशन के दौरान 35 हज़ार टन कम मिला चावल
Arvind Kumar
December 30th 2019 05:03 PM --
Updated:
December 30th 2019 05:11 PM
चंडीगढ़। हरियाणा की राइस मिलों में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। राइस मिलों की फिजिकल वेरिफ़िकेशन में कम चावल मिला है। खाद्य और आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव PK दास ने बताया कि राइस मिलों में 35 हज़ार टन से ज़्यादा चावल कम मिला है। आपको बता दें कि धान की आवक और खरीद से संबंधित पूरे रिकार्ड को जांचने के लिए राज्य की सभी चावल मिलों की फिर से फिजिकल वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया गया था। 26 दिसंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक वेरिफिकेशन में 35 हज़ार टन से ज़्यादा चावल कम मिला है। अभी 1305 में से 1155 मिल का ही आँकड़ा आया है। यह भी पढ़ें : जुराब में हेरोइन डालकर सप्लाई कर रही महिला नशा तस्कर काबू
इन ज़िलों में हुआ है धान का हेर फेर
करनाल | 12,000 टन |
अंबाला | 9,400 टन |
फ़तेहाबाद | 2,173 टन |
जींद | 176 टन |
कुरुक्षेत्र | 7,489 टन |
यमुनानगर | 2,680 टन |
हिसार | 3 टन |