कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर

By  Arvind Kumar November 11th 2019 11:47 AM -- Updated: November 11th 2019 12:23 PM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) तीर्थों की संगमस्थली कुरुक्षेत्र में गुरु पर्व तथा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में तैयारियां जोरों चल रही हैं। गुरुद्वारा तथा नगर के प्रमुख स्थानों को सजाया जा रहा है। जगह-जगह रंगीन रोशनियां, झंडे और फुलमालाएं लगाई जा रही हैं।

Kurukshetra 3 कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर

गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र के मैनेजर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष नगर कीर्तन के साथ सैंकड़ों स्कूली बच्चे हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर चलेंगे। जिनपर गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं लिखी होंगी। उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर को महान कीर्तन समागम होगा जिसमें दरबार साहिब से रागी जत्थे शामिल होंगे।

Kurukshetra 4 कुरुक्षेत्र में श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर

इसी के साथ कुरुक्षेत्र में विशाल कवि दरबार होगा जिसमें विख्यात कवि भी अपनी कविताओं के माध्यम से संदेश देंगे। नगर कीर्तन में गतका पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। 

यह भी पढ़ें : तो इतने वक्त में बन जाएगा राम मंदिर, नक्शा पहले से ही है तैयार

---PTC NEWS---

Related Post