हिमाचल में 17, 19 और 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

By  Arvind Kumar January 13th 2021 10:44 AM

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के दृष्टिगत 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह अवकाश संबंधित क्षेत्रों में केवल मतदान के दिन होगा।

Public holiday in Himachal हिमाचल में 17, 19 और 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट के अंतर्गत प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा इन क्षेत्रों में स्थित दुकानें मतदान के दिन बन्द रहेंगी। दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए वैतनिक अवकाश होगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कृषि कानूनों के लागू होने पर लगाई रोक

Public holiday in Himachal हिमाचल में 17, 19 और 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

यह भी पढ़ें- नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर Whatsapp की सफाई, कही ये बात

जो कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न स्थानों मैं कार्य कर रहे हैं और पंचायती राज संस्थाओं में मतदान करने के अधिकारी हैं, उनको सम्बन्धित अधिष्ठाता अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा और उसे प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को विशेष अवकाश दिया जा सकता है।

Public holiday in Himachal हिमाचल में 17, 19 और 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

गौर हो कि प्रदेश में इन दिनों पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी गांव-गांव जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कोरोना काल में हो रहे इन चुनावों में मतदान करवाना चुनाव आयोग के लिए काफी चुनौतीभरा काम है।

Related Post