SYL मसले पर पंजाब-हरियाणा के CM की बैठक शुरू, मीटिंग से पहले मनोहर लाल ने दिया बड़ा बयान
Vinod Kumar
October 14th 2022 12:03 PM --
Updated:
October 14th 2022 12:09 PM
चंडीगढ़: एसवाईएल (SYL) पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक हरियाणा भवन में हो रही है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान का स्वागत किया। बैठक से पहले मनोहर लाल ने कहा कि आज केवल नहर निर्माण पर बातचीत की जानी है। पानी के मसले पर बातचीत बाद में की जाएगी। आज की बैठक में सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर निर्माण पर पूरा खाका तैयार किया जाएगा।