नौसेना की ताकत बढ़ी, INS खंडेरी बेड़े में शामिल

By  Arvind Kumar September 28th 2019 12:00 PM -- Updated: September 28th 2019 12:02 PM

मुंबई। INS खंडेरी (INS Khanderi) शनिवार को नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खंडेरी को नौसेना के बेड़े में शामिल किया। आईएनएस खंडेरी के नौसेना में शामिल होने से भारत की नेवी की क्षमता में कई गुणा इजाफा होगा।

INS Khanderi 2 नौसेना की ताकत बढ़ी, INS खंडेरी बेड़े में शामिल

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी नौसेना किसी भी शांतिप्रिय राष्ट्र के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेगी।

INS Khanderi 4 नौसेना की ताकत बढ़ी, INS खंडेरी बेड़े में शामिल

राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और व्यापार को बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए समुद्री रास्तों को सुरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अगर कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करता है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।

INS Khanderi 5 नौसेना की ताकत बढ़ी, INS खंडेरी बेड़े में शामिल

आपको बता दें कि आईएनएस खंडेरी भारत की दूसरी स्कार्पियन-वर्ग की मारक पनडुब्बी है। आईएनएस खंडेरी में 40 से 45 दिनों तक सफर करने की क्षमता है। ये समुद्र में 350 मीटर की गहराई तक गोता लगाने सक्षम है। साथ ही ये पानी के अंदर बिल्कुल खामोश रहती है, इससे किसी तरह का आवाज नहीं आती।

INS Khanderi 3 नौसेना की ताकत बढ़ी, INS खंडेरी बेड़े में शामिल

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में ट्रेनर मिग-21 क्रैश, ग्रुप कैप्टन समेत स्क्वाड्रन लीडर सुरक्षित

---PTC NEWS---

Related Post