रक्षा मंत्री ने तेजस में भरी उड़ान, बोले- शानदार रहा अनुभव
Arvind Kumar
September 19th 2019 11:23 AM --
Updated:
September 19th 2019 11:24 AM
चंडीगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में गुरुवार को बेंगलुरू में उड़ान भरी। तेजस में उड़ान भरने वाले वह देश के पहले रक्षा मंत्री हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि तेजस में उड़ान भरने का अद्भुत और शानदार अनुभव था।