चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, हिमाचल में आज पंजाब-हरियाणा में कल से होगी बारिश

By  Arvind Kumar July 1st 2021 02:39 PM

चंडीगढ़। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल में जहां आज से मौसम करवट ले रहा है वहीं हरियाणा और पंजाब में कल से पश्चिमी विक्षोभ की बारिश होगी।

तीन-चार दिन तक हरियाणा पंजाब के ज्यादातर इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पानी बरसेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम के खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- AC पर सब्सिडी दे रही हरियाणा सरकार, ऐसे उठाएं फायदा

यह भी पढ़ें- …तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ऐलनाबाद से लड़ेंगे चुनाव

हालांकि हरियाणा और पंजाब को अभी मानसून के लिए कम से कम 6 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। कुल मिलाकर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है लेकिन मानसून के लिए अभी इंतजार बाकी है।

Related Post