उत्तर प्रदेश में सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाया गया

By  Arvind Kumar June 8th 2021 11:43 AM

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में कमी होने के बाद उत्तर प्रदेश में सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। हालांकि रात्रि कर्फ्यू (शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक) फिलहाल जारी रहेगा।

जानकारी के मुताबिक हर ज़िले में 600 से कम सक्रिय मामलों के साथ राज्य में अब 14,000 सक्रिय मामले हैं। ऐसे में सरकार ने कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि कर्फ्यू के कारण सभी कामकाज ठप पड़े थे।

यह भी पढ़ेंनिजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने के मामले में अकाली दल ने स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर दिया धरना

यह भी पढ़ेंगुरमीत राम रहीम 24 घंटे में पॉजिटव से हुए नेगिटिव

Corona Cases in Indiaइस बीच देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में आज 63 दिनों बाद कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में COVID19 के 86,498 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हो गई है।

Coronavirus India : India sees 184,372 cases in a day; curfew in Maharashtraवहीं 2,123 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,51,309 हो गई है। देश में 1,82,282 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,73,41,462 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,03,702 है।

Related Post