Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

अनिल राव ने सेवानिवृत्ति विदाई परेड की ली सलामी, कहा- पुलिस केवल नौकरी नहीं जनसेवा है

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 31st 2020 08:33 PM
अनिल राव ने सेवानिवृत्ति विदाई परेड की ली सलामी, कहा- पुलिस केवल नौकरी नहीं जनसेवा है

अनिल राव ने सेवानिवृत्ति विदाई परेड की ली सलामी, कहा- पुलिस केवल नौकरी नहीं जनसेवा है

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में हरियाणा प्रदेश के सीआइडी प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार राव के सेवानिवृत्त अवसर पर सम्मान विदाई परेड का आयोजन किया गया। 32 वर्ष के सफल सेवाकाल के बाद अनिल कुमार राव सेवानिवत्त हो रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। अकादमी निदेशक योगिन्द्र नेहरा ने उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा मात्र नौकरी नहीं अपितु जनता की सेवा करने का सुअवसर है। जो भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है। पुलिस विभाग में एक फरियादी को तुरन्त राहत प्रदान करने का मौका होता है। इसलिए पुलिस को आत्मसंवेदना, संवेदनशीलता से सामने वाले फरियादी की स्थिति को समझते हुए उसे कानून संगत राहत उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। Anil Rao farewell parade | Haryana CID | Haryana Police उन्होंने अपने जीवन में सफलता के लिए अपने गुरूजनों और अपने वरिष्ठ अधिकारियों तथा साथी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवनभर शिक्षार्थी बने रहना चाहिए। वर्तमान युवा पीढ़ी सूचना तकनीक के बारे में पुरानी पीढ़ी से अधिक जानकारी रखती है क्योंकि वो सूचना क्रांति के दौर में बड़ी हो रही है। इस क्षेत्र में बड़ों को इनसे भी सीखने में पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा अच्छा करने का प्रयास करें। अच्छा करके अहंकार न करें क्योंकि अच्छा करना एक पुलिस अधिकारी का कर्तव्य है। Anil Rao farewell parade | Haryana CID | Haryana Police अनिल राव ने कहा कि 32 साल के सेवाकाल में अनेक चुनौतियां उनके सामने आई हैं जिनका सामना करने की क्षमता पुलिस विभाग के साथी कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से विकसित हुई है। उनके पुलिस जीवन में सफलता का श्रेय साथी कर्मियों को जाता है। सीआइडी प्रमुख अनिल राव ने सफलता का मूल मंत्र बताते हुए अपील की कि कामयाबी के लिए हमेशा अपनी चाल सीधी रखें, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। सफलता के लिए छोटी या नियमों से हटकर पकड़ी राह पर चलने से मंजिल नहीं बर्बादी मिलती है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK