Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

फिर गुस्से में लाल हुए अनिल विज, एसपी और सीएमओ को जनता दरबार से ही तुरंत लगाया फोन

Written by  Vinod Kumar -- September 11th 2022 12:22 PM -- Updated: September 11th 2022 12:39 PM
फिर गुस्से में लाल हुए अनिल विज, एसपी और सीएमओ को जनता दरबार से ही तुरंत लगाया फोन

फिर गुस्से में लाल हुए अनिल विज, एसपी और सीएमओ को जनता दरबार से ही तुरंत लगाया फोन

अम्बाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में गृह मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाकर प्रदेश से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए। इस दौरान जींद जिले से आई एक महिला की शिकायत पर गृह मंत्री ने वहां के SP को लताड़ लगाई। इसके साथ ही उन्होंने कुरुक्षेत्र के CMO की भी क्लास लगाई। विज के जनता दरबार में जींद जिले से आयी महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने तुरंत जींद के SP को फोन लगाकर लताड़ लगाई और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि महिला ने जींद के महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दे रखी है जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर एक मरीज की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र के CMO को भी फटकार लगाई। व्यक्ति ने अस्पताल द्वारा उसका मेडिकल न करवाने का आरोप लगाया था जिस पर गृह को गुस्सा आ गया और उसने CMO को उसका मेडिकल करने के लिए कहा। गृह मंत्री अनिल विज अब हफ्ते में दो बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हैं। बता दें कि बुधवार को वो अम्बाला लोकसभा के लोगों की समस्याएं सुनते है और शनिवार को पूरे प्रदेश से आये लोगों की समस्याएं सुनते हैं। अनिल विज ने कहा कि अम्बाला लोकसभा की लोगों की डिमांड पर बुधवार का जनता दरबार लगाया गया है और शनिवार को पूरे प्रदेश से आये लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाया जाता है।


Top News view more...

Latest News view more...