Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

1 से 15 अगस्त तक ‘इंद्र-2021’ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगी भारत और रूस की सेनाएं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 27th 2021 12:21 PM
1 से 15 अगस्त तक ‘इंद्र-2021’ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगी भारत और रूस की सेनाएं

1 से 15 अगस्त तक ‘इंद्र-2021’ सैन्य अभ्यास में शामिल होंगी भारत और रूस की सेनाएं

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। दोनों देश की सेनाएं 1-15 अगस्त तक सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास करेंगे। इस युद्ध अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के लगभग 250 सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह सैन्य अभ्यास दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास ‘इंद्र’ में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के रेगिस्तानी इलाकों में तैयारी शुरू कर दी है। अभ्यास के लिए रूस जाने वाले लगभग 250 सैनिक जैसलमेर सैन्य स्टेशन पर प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का ऐलान यह भी पढ़ें- हरियाणा के मीडिया कर्मियों को सरकार की बड़ी सौगात बता दें कि सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास की श्रृंखला 2003 में शुरू हुई थी और पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 2017 में आयोजित किया गया था। भारत और रूस के बीच पिछला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 10-19 दिसम्बर 2019 को भारत में हुआ था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK