Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

शनिवार को हिमाचल का दौरा करेंगें केजरीवाल भगवंत मान, अनुराग ठाकुर-नड्डा के संसदीय क्षेत्र में ठोकेंगे ताल

Written by  Vinod Kumar -- June 10th 2022 04:06 PM
शनिवार को हिमाचल का दौरा करेंगें केजरीवाल भगवंत मान, अनुराग ठाकुर-नड्डा के संसदीय क्षेत्र में ठोकेंगे ताल

शनिवार को हिमाचल का दौरा करेंगें केजरीवाल भगवंत मान, अनुराग ठाकुर-नड्डा के संसदीय क्षेत्र में ठोकेंगे ताल

हिमाचल इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। हिमाचल में विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी काफी सक्रिय है। हाल ही में आप ने हिमाचल में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया था। अब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हिमाचल के हमीरपुर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 11 जून को हमीरपुर में छात्रों, शिक्षकों के साथ साथ अभ्यर्थियों के अभिभावकों से संवाद करेंगे। हमीरपुर बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का गृह जिला होने के साथ साथ सांसद अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा का संसदीय क्षेत्र है। हमीरपुर के बाद केजरीवाल का शिमला दौरा भी प्रस्तावित है। आप हिमाचल में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी का दावा है कि वो सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान मंडी में रैली और रोड शो कर चुके हैं। इसके साथ ही केजरीवाल कांगड़ा के चंबी मैदान में भी रैली कर चुके हैं। मनीष सिसोदिया भी शिमला में शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने हिमाचलके शिक्षा मंत्री को शिक्षा व्यवस्था पर बहस करने की चुनौती दी थी। Delhi CM, Arvind Kejriwal, Kangra, himachal, AAP, himachal election, himachal politics बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1985 के के बाद से किसी भी पार्टी अपनी सरकार रिपीट नहीं कर पाई। अगर बीजेपी उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड की तरह सत्ता बरकरार रखने में सफल रही तो 1982 के चुनाव के बाद ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी बन जाएगी।


Top News view more...

Latest News view more...