Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

अशोक अरोड़ा का इनेलो से इस्तीफा, नई पारी शुरू करने का ऐलान जल्द (VIDEO)

Written by  Arvind Kumar -- September 10th 2019 01:37 PM -- Updated: September 10th 2019 01:57 PM
अशोक अरोड़ा का इनेलो से इस्तीफा, नई पारी शुरू करने का ऐलान जल्द (VIDEO)

अशोक अरोड़ा का इनेलो से इस्तीफा, नई पारी शुरू करने का ऐलान जल्द (VIDEO)

कुरुक्षेत्र। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व मौजूदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में अपने समर्थकों की बैठक में अरोड़ा ने यह फैसला लिया है।अशोक अरोड़ा ने कहा जो इज्जत मान सम्मान उनको इनेलो पार्टी में मिला उसकी कीमत वह चुका ही नहीं सकते और यह निर्णय उनके लिए बहुत कठिन है, पर जो हालात चल रहे हैं उसके चलते उन्हें कोई ना कोई निर्णय लेना होगा। इस्तीफा देने के बाद अशोक अरोड़ा ने कहा कि बहुत भारी मन से उन्हें ये फैसला लेना पड़ा है। हालांकि अभी तक अरोड़ा के किसी पार्टी में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अरोड़ा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं! वहीं बीते दिनों सीएम मनोहर लाल से उनकी मुलाकात के बाद भी उनके पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की अटकलें थी। लेकिन अभी तक अरोड़ा किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। [caption id="attachment_338412" align="aligncenter" width="457"]ASHOK ARORA 3 अशोक अरोड़ा का इनेलो से इस्तीफा, नई पारी शुरू करने का ऐलान जल्द[/caption] बता दें कि पिछले दिनों ओमप्रकाश चौटाला ने इनेल कार्यकारिणी भंग कर दी थी, इसके बाद अशोक अरोड़ा को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे करीब 15 साल तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे। यह भी पढ़ें : नेता बनना है तो डीसी-एसपी का कॉलर पकड़ो, बच्चों से बोले छत्तीसगढ़ के मंत्री ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...