Thu, May 22, 2025
Whatsapp

चंडीगढ़: निजी स्कूल में गिरा 250 साल पुराना पीपल का पेड़, 19 बच्चे घायल...1 की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 08th 2022 03:32 PM
चंडीगढ़: निजी स्कूल में गिरा 250 साल पुराना पीपल का पेड़, 19 बच्चे घायल...1 की मौत

चंडीगढ़: निजी स्कूल में गिरा 250 साल पुराना पीपल का पेड़, 19 बच्चे घायल...1 की मौत

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल परिसर में पीपल का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा पेश आया है। इस हादसे में 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान हिराक्षी निवासी सेक्टर 43 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से 19 बच्चे घायल हुए हैं। इस हादसे में स्कूल की एक महिला अटेंडेंट भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे लंच टाइम में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक से पेड़ गिर गिया। पेड़ गिरते ही हड़कंप मच गया। हादसे में 16 साल की हर्षिता की हालत नाजुक थी। घायल हालत में उसे जीएमएचएच 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद स्कूल गेट पर परिजनों ने हंगामा किया। हादसे में घायल 11 बच्चों का इलाज सेक्टर 16 में स्थित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) की देखरेख में बच्चों का इलाज हो रहा है। वहीं, मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में चार बच्चो और दो को सेक्टर 34 के मुकुट अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया है। इन सभी की हालत स्थिर बनाई जा रही है। वहीं, घटना में महिला अटेंडेंट और एक बच्चे को जीएमएसएच 16 से पीजीआई भेजा गया है। हादसे की वजह बना पेड़ 250 साल पुराना और 70 फीट ऊंचा था। इसे प्रशासन ने हैरिटेज ट्री का दर्जा दिया था। इसे चारों तरफ से सीमेंट से कवर कर संरक्षित किया जा रहा था। इसी के पास बैठकर बच्चे हाफ टाइम में लंच करते थे और खेलते थे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK