Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कांग्रेस में मम्मी और बेटा के अलावा कोई आला कमान नहीं: सतपाल सत्ती

Written by  Arvind Kumar -- March 16th 2020 03:47 PM
कांग्रेस में मम्मी और बेटा के अलावा कोई आला कमान नहीं: सतपाल सत्ती

कांग्रेस में मम्मी और बेटा के अलावा कोई आला कमान नहीं: सतपाल सत्ती

पांवटा साहिब। बीजेपी प्रदेश समीति की बैठक के दौरान पत्रकारवार्ता में भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सत्ती ने कहा कि आज कांग्रेस में मम्मी और बेटा के अलावा कोई आला कमान नहीं बचा है जिसकारण कांग्रेस नेता और नीति विहीन पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस की नेशनल लेवल पर जो हालत है वो हिमाचल में भी होने वाली। उनके पास न नीयत न नीति है। [caption id="attachment_395733" align="aligncenter" width="700"]BJP Leader Satpal Satti Attacks On Congress Party कांग्रेस में मम्मी और बेटा के अलावा कोई आला कमान नहीं: सतपाल सत्ती[/caption] वहीं सत्ती ने हिमाचल में बढ़ते नशे के लिए भी कांग्रेस को ही कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ता नशा कांग्रेस सरकार की देन है। उदाहरण स्वरूप हरोली मे 18 बच्चे मरे 5 साल में और सोलन में चिट्टे के साथ पकड़े अफसर को बाद में डिटर्जेंट बताकर छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस अनरगल बयान देकर हंसी का पात्र बन रही है। कांग्रेस ने अनेकों वर्ष तक देश में शासन किया और अरबों का कर्जा लेकर सब माल डकार गए जबकि भाजपा ने कर्ज लेकर जनता को ही लौटाया है। कांग्रेस ने क्षेत्रवाद की राजनीति की, धर्म पर बांटे।

सरकार की तारीफ करते हुए सत्ता ने कहा कि जयराम ठाकुर ने जनता की सरकार चलाई है। 2022 में जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के मेहनत से फिर से सरकार बनाएंगे। बीजेपी सरकार खनन पर शिकंजा कस रही है। वन संपदा खनिज संपदा की कांग्रेस में खुली लूट हुई। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस है। यह भी पढ़ेंहिमाचल में कानून व्यवस्था का हाल, युवक का सिर और धड़ किया अलग ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...