Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

जाटलैंड जींद में खिला 'कमल', सत्तारूढ़ दल पर लोगों ने जताया भरोसा

Written by  Arvind Kumar -- January 31st 2019 05:43 PM -- Updated: January 31st 2019 05:44 PM
जाटलैंड जींद में खिला 'कमल', सत्तारूढ़ दल पर लोगों ने जताया भरोसा

जाटलैंड जींद में खिला 'कमल', सत्तारूढ़ दल पर लोगों ने जताया भरोसा

जींद। जिस विधानसभा उप चुनाव पर प्रदेश के साथ-साथ देशभर की निगाहें थी, उसमें बीजेपी ने बाजी मार ली। लोकसभा चुनावों से पहले होने वाले ये आखिरी चुनाव हैं, जिसे आगामी चुनावों का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। इस उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल कर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी। उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मिड्ढा ने 12935 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला को हराया। इस सीट पर विजय के साथ ही जाटलैंड में भाजपा का सूखा भी खत्म हो गया। जाटलैंड में आज तक भाजपा नहीं जीत पाई थी। अब भाजपा इस जीत को आगामी लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की कोशिश करेगी। यह भी पढ़ें : जींद की जीत को लेकर पत्रकारों से मुखातिब हुए सीएम खट्टर, कही ये बात जींद उपचुनाव कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की वजह से प्रतिष्ठा की लड़ाई में बदल चुका था। क्योंकि सुरजेवाला पहले से ही कैथल से कांग्रेस के विधायक हैं। लेकिन हाईकमान ने इस सीट पर कब्जा करने के मकसद से उन्हें जींद में चुनावी मैदान में उतार दिया। लेकिन कांग्रेस का यह दांव काम नहीं आया। सुरजेवाला इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...