Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

himachal assembly election: मेनिफेस्टो के लिए आए 25 हजार सुझाव, अगले हफ्ते जारी होगा बीजेपी का मेनिफेस्टो

Written by  Vinod Kumar -- October 20th 2022 04:50 PM -- Updated: October 21st 2022 04:15 PM
himachal assembly election: मेनिफेस्टो के लिए आए 25 हजार सुझाव, अगले  हफ्ते जारी होगा बीजेपी का मेनिफेस्टो

himachal assembly election: मेनिफेस्टो के लिए आए 25 हजार सुझाव, अगले हफ्ते जारी होगा बीजेपी का मेनिफेस्टो

शिमला/प्राक्रम चंद: विधानसभा चुनाव 2022 (himachal assembly election 2022) को लेकर भाजपा 1 सप्ताह के भीतर अपना विजन डॉक्यूमेंट (BJP vision document) ) जनता के बीच में लेकर आएगी। भाजपा ने इस बार विजन डॉक्यूमेंट के लिए सुझाव मत पेटी और पोर्टल के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे जिसमें 20,000 सुझाव मत पेटी जबकि 5000 सुझाव पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। सभी सुझावों का समावेश करके भाजपा एक हफ्ते भीतर अपना विजन डॉक्यूमेंट (Himachal BJP Manifesto 2022) जनता के बीच मे रखने जा रही है। भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति (Himachal BJP Manifesto 2022) के अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने शिमला में बताया कि भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट के लिए हर वर्ग से अलग-अलग सुझाव आए हैं। युवा, महिलाएं, कर्मचारी, किसान बागवान सहित हर वर्ग ने अपने अपने सुझाव दिए हैं। इन सुझावों को भाजपा अपने दृष्टि पत्र में शामिल करेगी और आम जनता के हित में विजन डॉक्यूमेंट बनाएगी। सिकंदर कुमार ने कहा कि बीजेपी कीमती सुझावों से अपना विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी, ताकि इसमें लोगों की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के सुझाव पर अमल कर उनके कल्याण के लिए काम करेगी। सभी वर्गों का इस विजन डॉक्यूमेंट में ध्यान रखा जाएगा। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने के सवाल पर सिकंदर कुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार ने इसके लिए पहले ही एक कमेटी गठित की है। वहीं, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों (Himachal BJP candidates list) की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में छह उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। दूसरी सूची के साथ ही बीजेपी ने सभी 68 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।


Top News view more...

Latest News view more...